क्या कहना जरुरी है….

तुमसे दूर रह कर भी वो तेरे पास होना
मेरे हर बात में तेरा साथ होना
तेरे लिए वो खयाल मेरा
हर सोच में वो जज़्बात तेरा
क्या कहना जरूरी है…..

तेरे हर दर्द का हिस्सा होना
तेरे हर आँसू में, मेरे मन का भारी होना
कि तुझे देख वो मुस्कुराना मेरा
तेरे खुशी में वो खिल-खिलाना मेरा
क्या कहना जरूरी है…..

क्यूँ कहना जरूरी है, हर वो बात ही
कि जब तुम होते हो तो सब कुछ ही खास है
कि तेरे साथ होना वो हर पल नया सा होना
तेरे हर बातों में वो बचपना सा तेरा
क्या कहना जरूरी है…..

Leave a comment